Powered By Blogger
Showing posts with label Kavita. Show all posts
Showing posts with label Kavita. Show all posts

Saturday, March 16, 2013

बूढी मेहरीन


खेतों की पगडण्डी का उबड़ खाबड़ रास्ता
हज़ार बार गुजरने के बाद भी
उस रास्ते पे लडखडाती चलती गाँव की सबसे बूढी महरीन
मानो यूँ लग रही थी जैसे कोई नन्ही सी लड़की
रस्सी पे खेला दिखा रही हो

गॉंव के उत्तर में उस पोखरा के पास वाले बगिया में
जहाँ कोई भी जाने से डरता हैं
ये बूढी मेहरीन चली जाती हैं रोज
उस बगिया में
जहाँ से चुन लाती हैं झाउवा भर के सूखे आम के पत्ते
और रोज सांझ को
जला उठती हैं भार....
गॉंव के नन्हे नन्हे बच्चे हाथ में मौनी लिए
चले आते हैं उस महरीन के पास ....
दाना भुझाने

वृद्ध महरीन जिसका पूरा परिवार चला गया था शहर
और छोड़ गया था उसे अकेली
मर मर के जीने को

"तुम"





कुछ लिखने की चाहत लिए जब भी उठता हूँ कलम कागज 
सारे शब्द  खो जाते हैं शून्य में,
हाथ रुक जाते हैं 
खोजने को मन की गहरे में छुपे हुवे भाव को 
जिसे आकर दे सकूँ 
जिस में तुम समां सको 
जिस में तुम्हारे होने को साकार रूप दे सकूँ 

कुछ देर बाद उंगलिया स्वयं उकेरने लगती हैं एक शब्द 
"तुम" 
और एक साकार रूप जीवित हो उठता हैं 
मुस्कुराता हुआ... शर्माता हुआ 

.....अरविन्द..... 

Thursday, October 18, 2012

बस थक गया हूँ सुनते सुनते

क्यूँ ऐसा लगता हैं  की 
मैं तुम्हे सुन सकता हूँ 
तुम्हारी हर बात 
वो जो तुम कहती हो और 
वो जो तुम नहीं भी कहती 

अब की आना तो मेरा वो अंश 
मुझे लौटा देना, जिसे अपने साथ ले गई हो,
जो सुन लेता हैं तुम्हारी हर बात 
और बता देता हैं तुम्हे चुपचाप 
तुम्हे खबर भी नहीं होने देता 

थक गया हूँ तुम्हे सुनते सुनते 
बस थक गया हूँ सुनते सुनते 

Monday, October 8, 2012

बस तुम हो सिर्फ तुम

मैं कोई कवि नहीं,
जो लिखू तुम पर ढेरों कविता 
मैं तो बस मैं हूँ , बस दिल की बात कहना जानता  हूँ

मैं कोई पागल प्रेमी नहीं, 
जो फिरू रस्ते की खाक छानता 
मैं तो बस मैं हूँ, बस तेरे साथ साथ चलना चाहता हूँ
मेरी चाहत , मेरी खवाहिश मेरी हर आरजू 
बस तुम  हो सिर्फ तुम 
तेरे साथ हर पल हर लम्हा तेरे साथ जीना  चाहता हूँ 

Wednesday, June 6, 2012

यादो का कफ़न

वक़्त की अलमारी से यादों के कुछ फटे पुराने कपडे 
कुछ धुंधली सी.. कुछ मटमैली सी चादर 
जिससे उन बेकार कपड़ो की गठरी बना कर रख दिया था ..
ज़हन से दूर उस टूटी अलमारी में ...
हाँ...  उसे, उस गठरी को जिसे तुम अपने साथ नहीं लेकर गई 
छोड़ दिया था उसे मेरे लिए ... मेरे वजूद को मिटा  देने के लिए 
मगर मैं मिटा नहीं 
जिंदा जरुर हूँ एक लाश सा, 
इस इंतज़ार में की कभी तो उन यादो का कफ़न ओड़ कर सो जाउगा 
हमेशा के लिए 


Wednesday, October 13, 2010

कल्पना अंतर्मन की ........



रात के दो बजे
नींद कहाँ थी आँखों में
और होती भी कहाँ से
बुखार से बदन तप जो रहा था

तपते बदन पर सिर्फ एक पतली  सी चादर ओढ़े लेता था
और तब ही महसूस किया मैंने तुम्हरे हाथो की छुअन को
वो छुअन जलते तपते बदन पर ठंडक दे रही थी.
सहला रही थी 
तुम्हारे हाथो की उगलियाँ मेरे बालो को 
और जाने कब मुझे नींद आ गई पता नही चला

सुबह हुई आँख खुली
बदन की तपन ख़त्म हो गई थी
बुखार उतर चूका था
तब ही मुझे एहसास हुआ तुम्हारा
जो आई थी रात में मुझे बुखार में सँभालने
अब नहीं हो मेरे पास

कौन थी तुम
हकीकत थी या ख्वाब थी
नहीं समझ पर रहा हूँ मैं
तुम्हारा वजूद हैं या मेरी कल्पना में ही जिन्दा हो

हाँ तुम कल्पना ही हो मेरे अंतर्मन की
जिसे गढ़ा था मेरे मन ने
और अपने आप को भर्मित किया ......

Wednesday, September 22, 2010

क्या लिखू सोचता ही रहा .......

आज  कुछ  लिखने  को  मन हुआ पर
क्या लिखू सोचता ही रहा .......

एक  बार ख्याल आया नेताओ पर लिखू
उनके काले चिठ्ठो  पर हाथ साफ़ करू
पर बेचारी कलम ने लिखने से किया इनकार
करने लगी मुझसे  मिन्नतें कई हज़ार
 बोली एसो पर क्या लिखू जिनका धर्म ईमान नहीं
जिन्हें अपने देश अपनी जनता की परवाह नहीं
बात सच थी कलम की उसे तोलता ही रहा
क्या लिखू सोचता ही रहा ............

फिर ख्याल आया बचपन की बात लिखू
पुरानी बातो को याद कर  हर जज्बात लिखू
जैसे ही उठाई कलम बोली मुझे , भूल गए
पिछले हफ्ते ही मुझसे लिखवाई हैं
पूरी रात स्याही की जगह मैंने अश्क ही बहाई हैं
फिर वही प्रशन उठ खड़ा हुआ
क्या लिखू सोचता ही रहा.......

लिखू ऐसी कविता जो हर किसी के  मन की बात हो
जिसमे न कोई विवाद न ईर्ष्या न द्वेष की बात हो
जिसे पढ़कर हर मन कुछ कर गुजरने की सोचे
नई विकास की सोचे समृद्ध संसार की सोचे
जिसमे प्यार की चांदनी भरी हो
जिससे  लिख कर मेरी कलम भी खुश बड़ी हो
पूरी रात पुरे दिन नए नए विषय खोजता ही रहा
क्या लिखू सोचता ही रहा ........

Friday, September 17, 2010

जब मैं छोटा बच्चा था........


बात उन दिनों की हैं
जब मैं छोटा बच्चा था........

हर बात नई नई सी लगती थी
तब मुझे मेरी दादी भी परी सी लगती थी
उसकी कहानियों वाली रानी बिलकुल
मेरी सफ़ेद बालो वाली दादी लगती थी
सब की डांट से वो बचाती थी
अपने हिस्से का भी मुझे खिलाती थी
वो भी क्या दिन थे बस जन्नत सा लगता था
जब मैं छोटा बच्चा था..............

गर्मियों की छुटिया जब आती थी
मुझे मेरी दादी से दूर ले जाती थी
पर जहाँ मैं जाता था
वो भी जन्नत ही लगता था
एक और बुढिया जो मुझे हसीं लगती थी
मेरी नानी; मेरी माँ की माँ कहलाती थी
मेरी नानी मेरी दादी की ही तरह थी
न कोई किसी से कम न कोई ज्यादा थी
मेरा बचपन दोनों परियो में झूलता था
जब मैं छोटा बच्चा था.............

आज जब मैं बड़ा हो गया हूँ
उन पुराने दिनों में खो गया हूँ
उन दोनों परियो में से एक परी खो गई हैं
मेरी दादी मुझसे रूठकर एक गहरी नींद में सो गई हैं
आवाज लगता हूँ उसे पर वो कुछ नहीं बोलती हैं
उस तस्वीर में ; जो लगी हैं दीवार पर, बस मुस्कुराती हैं

काश वो वक़्त वही रुक जाता
जब मैं छोटा बच्चा था ............

Thursday, September 9, 2010

क्योकि मैं बेरोजगार जो था

आज दिल कुछ परेशां सा था.
क्योकि मैं बेरोजगार जो था

वो दोस्त जो कहते थे रहेगे साथ सदा
अब वो भी कतराने लगे हैं
मुझे देखकर अपना रास्ता बदलकर
छुप जाने लगे हैं
उन सब के लिए अब मैं बेकार जो था
क्योकि मैं बेरोजगार जो था ........

घर में जो आता हूँ दिल डरता रहता हैं
माँ बाप से नज़र कैसे मिलुगा सोचता रहता हूँ
मुह से कुछ कहते नहीं मगर आँखे पूछती हैं
आज मिली होगी नौकरी सोचती हैं
मुझे परेशां देखकर परेशां होते हैं
उनका अपना था मैं प्यार जो था
क्योकि मैं बेरोजगार जो था ..........

कमरे की दीवारे मुझसे कहती हैं
क्यों उदास पड़ा है बाहर निकल
देख दुनिया बहुत बड़ी हैं
अपने पर भरोसा रख
तेरी जरुरत कहीं पर किसी को बड़ी हैं
फिर उठा लेता हूँ फाइल
चंद रुपये, जो माँ ने राशन के लिए बचा के रखे थे
और निकल पड़ता हूँ फिर दिन भर के लम्बे सफ़र पर
अपनी किस्मत को आजमाने
क्योकि मुझे अपनी किस्मत एतबार जो था
क्योकि मैं बेरोजगार जो था