Powered By Blogger

Monday, October 8, 2012

बस तुम हो सिर्फ तुम

मैं कोई कवि नहीं,
जो लिखू तुम पर ढेरों कविता 
मैं तो बस मैं हूँ , बस दिल की बात कहना जानता  हूँ

मैं कोई पागल प्रेमी नहीं, 
जो फिरू रस्ते की खाक छानता 
मैं तो बस मैं हूँ, बस तेरे साथ साथ चलना चाहता हूँ
मेरी चाहत , मेरी खवाहिश मेरी हर आरजू 
बस तुम  हो सिर्फ तुम 
तेरे साथ हर पल हर लम्हा तेरे साथ जीना  चाहता हूँ 

Wednesday, June 6, 2012

यादो का कफ़न

वक़्त की अलमारी से यादों के कुछ फटे पुराने कपडे 
कुछ धुंधली सी.. कुछ मटमैली सी चादर 
जिससे उन बेकार कपड़ो की गठरी बना कर रख दिया था ..
ज़हन से दूर उस टूटी अलमारी में ...
हाँ...  उसे, उस गठरी को जिसे तुम अपने साथ नहीं लेकर गई 
छोड़ दिया था उसे मेरे लिए ... मेरे वजूद को मिटा  देने के लिए 
मगर मैं मिटा नहीं 
जिंदा जरुर हूँ एक लाश सा, 
इस इंतज़ार में की कभी तो उन यादो का कफ़न ओड़ कर सो जाउगा 
हमेशा के लिए 


Thursday, May 17, 2012

शाम के धुंधलके




शाम के धुधलके में इक तस्वीर नज़र आई
छू कर देखा तो यादो की जागीर नज़र  आई

यूँ तो खवहिश थी देखू सुबहो का सूरज मगर

सुबह होते ही पाँव में ज़ंजीर नज़र आई

सवारता था इक शक्श नसीब सबका लेकिन 

खुद के माथे की उजड़ी तकदीर नज़र आई

मजनू रांझा महिवाल की आँखों से देखता हूँ सबको

मुझे कोई लैला सोहनी कोई ,कोई हीर नज़र  आई

Saturday, July 30, 2011

महगाई में बच्चों को क्या खिलाया जाये

महगाई में बच्चों को क्या खिलाया जाये 
चलो इस बार खेतो में हल चलाया जाये 

सुना हैं अगर एक पढ़े तो सौ पढ़ते हैं 
क्यों न  इक गरीब बच्ची को पढाया जाये 

उतर गया दुल्हन के मुख से श्रृंगार   
धरती को हरा भरा फिर से बनाया जाये 

आज के हालात में फिर सख्त  जरुरत हैं 
बापू को, उस गाँधी को दिल से बुलाया जाये 

पेट भरता नहीं "कँवल" अब शायरी से इसीलिए 
इस कलम उस डायरी को कहीं छुपाया जाये 

Saturday, July 23, 2011

चेहरे पर जुल्फ


अपने  चेहरे  पर  जुल्फ  का  पर्दा  गिराए  हुवे
जैसे  चाँद  को  बादलो  से  छुपाये  हुवे ...

मेरे  ख्याल  अब  मेरा  साथ  नहीं  देते
बहुत  दिन  हुवे   कलम  उठाये   हुवे

मसरूफ  जिन्दगी  में  कौन  खबर  रखता  है
कितने  दिन  हुवे  पडोसी  ने  चूल्हा  जलाये  हुवे

फूल  सा  चेहरा  "कँवल "गुस्से  में  लाल  लाल
मना रहा  हूँ   हाथ  कानो  पे  लगये  हुवे 

Friday, June 10, 2011

उसकी याद रात भर सताती रही
दिल में जज्बातों की लहरे आती रही 


अब बाबस्ता हो गए हैं अंधेरो  से भी 
चाँद की चांदनी भी तो दिल जलाती रही 


कोई रहता नहीं उसके  साथ इसलिए  
वो बुढ़िया दीवारों से उमरभर बतियाती रही 


टुटा घर फटे कपडे खाने को दाना नहीं 
जिंदगी गरीब पर कोड़े बरसाती रही 


हर एक मुकाम पर रूककर देखा "कँवल"
मंजिले  हसरत आवाज दे दे कर बुलाती रही 
अरविन्द मिश्र "कँवल" 

Thursday, May 26, 2011

बस लिख दिए थे मैंने भारी मन से

विचारो को आकर दे कर
उकेरे कागज़ पर कुछ शब्द
शब्द, जिनका कुछ महत्त्व नहीं था
बस लिख दिए थे मैंने भारी मन से

शब्द शब्द मिलकर वाक्य तो बने
पर वे वाक्य सम्पूर्ण अर्थ लिए नहीं थे
इसीलिए उन्हें मिटा कर फिर लिखना चाहा
पर लिखा गया वो ही जो पहले लिखा था
शब्द जिनका अब कुछ महत्त्व नहीं था
बस लिख दिया था मैंने भारी मन से

वो शब्द हैं सचाई इमानदारी भाईचारा दोस्ती...
और न जाने कितने ही ऐसे ही शब्द ....
जिनकी कीमत अब कोई पहचानता नहीं
शब्द जिनका अब कुछ महत्त्व नहीं था
बस लिख दिया था मैंने भारी मन से