Powered By Blogger

Monday, October 8, 2012

अरे सुनती हो ... मेरी डायरी देखी कहीं

अरे सुनती हो ... मेरी डायरी देखी कहीं 

मेरे वाक्य पुर हुवे ही नहीं थे की श्री मती जी के शुरू हो गई ..
"आज सुबह दूधवाला दूध का बिल दे कर गया था.. बिजली के बिल  की आज अंतिम तारीख थी ... राशन वाले ने पिछले महीने का बकाया होने के कारण राशन देने से मना कर दिया ...बीमा के प्रीमियम की किश्त भी भरवानी हैं ."...
(ओह इतने बिल... अभी तो तनख्वाह आई भी नहीं और बिल भी आने शुरू हो गए . तनख्वाह कब आती हैं और कब च

ली जाती हैं पता नहीं लगता ...)
कुछ बोल पता उससे पहले ही श्री मती जी ने फिर कहना शुरू किया
"मुन्ना के स्कूल से भी फ़ीस के लिए आदेश पत्र आ गया है .. चुनिया बिटिया के टूशन मास्टर ने अगले महीने से उसे पढ़ने से मना कर दिया हैं कहा की  अगर पिछला बकाया नहीं दिया तो जय राम जी की ...
(हे राम अब तो बच्चो की पढाई भी इस तनख्वाह की भेंट चढ़ जायेगा.. हमारे ज़माने में ऐसा नहीं होता था .. मेरे पिता जी मेरे स्कूल की फ़ीस अग्रिम जमा करवाते थे .. कारण उस समय पढाई पर जोर था स्कूल का ....पैसो पर नहीं. टूशन नाम की चीज़ नहीं थी ....)
मैं इस सोच में था ..की अचानक फिर डायरी की याद आई ....
मेरी डायरी.....
मेरे शब्द पुरे होते की फिर श्री मती जी शुरू हो गई ....
अरे हाँ, बाबूजी का अखबार भी कल से नहीं आएगा . अखबार वाले भी अपने अखबार का रेट बढ़ा रहे हैं ..इस पर बाबू जी ने उसे बंद करवा दिया हैं और कहा की वो सुबह का अखबार अपने मित्र के घर जा कर पढ़ लिया करेगे .....
एक बात और .... आज शाम को आते समय माँ की दवाइया लेते आना .. जाने कब से ख़त्म हुई पड़ी हैं पर माँ ने नहीं बताया अभी तक ... कल अचानक मैंने देख लिया था दवाई वाला डिब्बा ..
(ओह ....बाबु जी का अखबार और माँ की दवाई , क्या मेरे लिए डूब मरने वाली बात नहीं हैं ..वे जानते हैं की मेरे तनख्वाह कितनी हैं शायद इसीलिए खुद की जरुरी चीजों पर रोक लगा बैठे .. और मैं था की सिगरेट का पैकट ख़त्म हो गया था .. और ऑफिस जाने से पहले उस नुक्कड़ से पनवाड़ी से इक नया पैकट लेने की सोच रहा था ...
आज जाते समय उस से हिसाब पूरा करने को बोल दूंगा .. जब इतनी कठिनाई से घर चल रहा हो तो क्या फालतू में अपना कलेजा जलाऊ )

ये सोच कर जाने की तयारी करने लगा .. बाल सवारने के लिए कमरे में गया ..डेसिंग टेबल देखा तो पता लगा की श्री मती जी कई दिनों से ख़त्म हुवे क्रीम से अपना चेहरा संवार रही हैं ..अपना चेहरा आईने में देखा तो तुरंत नजरे फेर ली ... नहीं मिला पाया खुद से नजरे....
और मुड गया जाने को .... तब ही याद आया अपनी डायरी का ...जिस में अपनी कविताये संग्रह किया करता था ....पर अब लगता हैं महीने का बिल और घर का बज़ट बनाना पड़ेगा ...
श्री मती जी सुनती हो........... कहाँ हैं मेरी डायरी

बस तुम हो सिर्फ तुम

मैं कोई कवि नहीं,
जो लिखू तुम पर ढेरों कविता 
मैं तो बस मैं हूँ , बस दिल की बात कहना जानता  हूँ

मैं कोई पागल प्रेमी नहीं, 
जो फिरू रस्ते की खाक छानता 
मैं तो बस मैं हूँ, बस तेरे साथ साथ चलना चाहता हूँ
मेरी चाहत , मेरी खवाहिश मेरी हर आरजू 
बस तुम  हो सिर्फ तुम 
तेरे साथ हर पल हर लम्हा तेरे साथ जीना  चाहता हूँ 

Wednesday, June 6, 2012

यादो का कफ़न

वक़्त की अलमारी से यादों के कुछ फटे पुराने कपडे 
कुछ धुंधली सी.. कुछ मटमैली सी चादर 
जिससे उन बेकार कपड़ो की गठरी बना कर रख दिया था ..
ज़हन से दूर उस टूटी अलमारी में ...
हाँ...  उसे, उस गठरी को जिसे तुम अपने साथ नहीं लेकर गई 
छोड़ दिया था उसे मेरे लिए ... मेरे वजूद को मिटा  देने के लिए 
मगर मैं मिटा नहीं 
जिंदा जरुर हूँ एक लाश सा, 
इस इंतज़ार में की कभी तो उन यादो का कफ़न ओड़ कर सो जाउगा 
हमेशा के लिए 


Thursday, May 17, 2012

शाम के धुंधलके




शाम के धुधलके में इक तस्वीर नज़र आई
छू कर देखा तो यादो की जागीर नज़र  आई

यूँ तो खवहिश थी देखू सुबहो का सूरज मगर

सुबह होते ही पाँव में ज़ंजीर नज़र आई

सवारता था इक शक्श नसीब सबका लेकिन 

खुद के माथे की उजड़ी तकदीर नज़र आई

मजनू रांझा महिवाल की आँखों से देखता हूँ सबको

मुझे कोई लैला सोहनी कोई ,कोई हीर नज़र  आई

Saturday, July 30, 2011

महगाई में बच्चों को क्या खिलाया जाये

महगाई में बच्चों को क्या खिलाया जाये 
चलो इस बार खेतो में हल चलाया जाये 

सुना हैं अगर एक पढ़े तो सौ पढ़ते हैं 
क्यों न  इक गरीब बच्ची को पढाया जाये 

उतर गया दुल्हन के मुख से श्रृंगार   
धरती को हरा भरा फिर से बनाया जाये 

आज के हालात में फिर सख्त  जरुरत हैं 
बापू को, उस गाँधी को दिल से बुलाया जाये 

पेट भरता नहीं "कँवल" अब शायरी से इसीलिए 
इस कलम उस डायरी को कहीं छुपाया जाये 

Saturday, July 23, 2011

चेहरे पर जुल्फ


अपने  चेहरे  पर  जुल्फ  का  पर्दा  गिराए  हुवे
जैसे  चाँद  को  बादलो  से  छुपाये  हुवे ...

मेरे  ख्याल  अब  मेरा  साथ  नहीं  देते
बहुत  दिन  हुवे   कलम  उठाये   हुवे

मसरूफ  जिन्दगी  में  कौन  खबर  रखता  है
कितने  दिन  हुवे  पडोसी  ने  चूल्हा  जलाये  हुवे

फूल  सा  चेहरा  "कँवल "गुस्से  में  लाल  लाल
मना रहा  हूँ   हाथ  कानो  पे  लगये  हुवे 

Friday, June 10, 2011

उसकी याद रात भर सताती रही
दिल में जज्बातों की लहरे आती रही 


अब बाबस्ता हो गए हैं अंधेरो  से भी 
चाँद की चांदनी भी तो दिल जलाती रही 


कोई रहता नहीं उसके  साथ इसलिए  
वो बुढ़िया दीवारों से उमरभर बतियाती रही 


टुटा घर फटे कपडे खाने को दाना नहीं 
जिंदगी गरीब पर कोड़े बरसाती रही 


हर एक मुकाम पर रूककर देखा "कँवल"
मंजिले  हसरत आवाज दे दे कर बुलाती रही 
अरविन्द मिश्र "कँवल"