Powered By Blogger

Friday, June 10, 2011

उसकी याद रात भर सताती रही
दिल में जज्बातों की लहरे आती रही 


अब बाबस्ता हो गए हैं अंधेरो  से भी 
चाँद की चांदनी भी तो दिल जलाती रही 


कोई रहता नहीं उसके  साथ इसलिए  
वो बुढ़िया दीवारों से उमरभर बतियाती रही 


टुटा घर फटे कपडे खाने को दाना नहीं 
जिंदगी गरीब पर कोड़े बरसाती रही 


हर एक मुकाम पर रूककर देखा "कँवल"
मंजिले  हसरत आवाज दे दे कर बुलाती रही 
अरविन्द मिश्र "कँवल" 

Thursday, May 26, 2011

बस लिख दिए थे मैंने भारी मन से

विचारो को आकर दे कर
उकेरे कागज़ पर कुछ शब्द
शब्द, जिनका कुछ महत्त्व नहीं था
बस लिख दिए थे मैंने भारी मन से

शब्द शब्द मिलकर वाक्य तो बने
पर वे वाक्य सम्पूर्ण अर्थ लिए नहीं थे
इसीलिए उन्हें मिटा कर फिर लिखना चाहा
पर लिखा गया वो ही जो पहले लिखा था
शब्द जिनका अब कुछ महत्त्व नहीं था
बस लिख दिया था मैंने भारी मन से

वो शब्द हैं सचाई इमानदारी भाईचारा दोस्ती...
और न जाने कितने ही ऐसे ही शब्द ....
जिनकी कीमत अब कोई पहचानता नहीं
शब्द जिनका अब कुछ महत्त्व नहीं था
बस लिख दिया था मैंने भारी मन से 

Wednesday, April 27, 2011

कब्र पर दिया

लिख कर तेरा नाम मिटा देता हूँ मैं 
खुद को किस बात की सजा देता हूँ मैं 

सबब आसुओ का कोई पूछे जो मुझसे 
हंस कर तेरा नाम बता देता हूँ मैं 

सजाता हूँ फूल रोज अपने कमरे में 
जाने क्यों फिर उन्हें  हटा देता हूँ मैं 

डरती हूँ अँधेरे से "कँवल" उसने कहा था 
कब्र पर उसकी एक दिया जला देता हूँ मैं 


अरविन्द मिश्र "कँवल"

Monday, November 15, 2010

क़त्ल किया और खुद ही शोर मचा दिया

क़त्ल किया और खुद ही शोर मचा दिया 
दोस्तों ने अपना असली रंग दिखा दिया 
बेगैरत मतलबी धोखेबाज़ फरेबी बेवफा  
देखो कैसे कैसे इल्जाम मुझ पर लगा दिया 
बहुत सोचा मगर ग़ज़ल पूरी न कर सका 
उफ़  मेरे ख्यालो ने मुझे अंगूठा दिखा दिया 
वो खुदा था तो क्यों लगता था इंसान सा 
उसकी हर अदा ने इबादत सीखा दिया 
इश्क करना गर जुर्म हैं तो जवाब दो "कँवल" 
क्यों राधा संग श्याम को मंदिर में सजा दिया 
अरविन्द  मिश्र  "कँवल"

Wednesday, November 10, 2010

क्या हो गया सब को यहाँ ये कैसा कहर हैं 
हर इक के हाथ में पत्थर हैं और मेरा सर हैं 


वो जो खंडहर सी पुरानी हवेली हैं नुक्कड़ पर 
कौन रहता था उस में अब कहाँ उनका बसर हैं 


सुना हैं अब वो फिर से लौट आने वाला हैं 
ऐ खुदा ये कितनी दिलखुश  खबर हैं 


उसने फिर मुद्दतों बाद याद किया तुझे "कँवल"
ये उसकी नवाजिश हैं ये खुदा की मेहर है 

Sunday, October 17, 2010

रावन का मुक्ति दिवस

हर  साल जलाते  हो  मुझको 
हर साल फिर आ जाता हूँ
कुछ न बिगड़ पाओगे तुम मेरा 
ये तुम सब को बतलाता हूँ 


महा पंडित कहलाता था लाखो त़प ताप किये 
मुक्ति पाने की लालच में मैंने सब पाप किये 
नारायण के हाथों मरना चाहा था 
क्या ये ही मेरा अपराध था 
क्या अपनी मुक्ति का नहीं मुझे अधिकार था 


सबने  धुतकारा  मुझे लाखो श्राप दिए 
हर साल मेरे  मुक्ति दिवस पर उल्हास किये 
चाहो तुम जलाओ मुझे 
कितने भी जश्न बना लो 
फिर भी में जिन्दा हूँ और रहूगा 
जब तक की तुम सब का रावन जिन्दा हैं
रिश्वत खोरी कालाबाजार 
कन्याभ्रून हत्या बलत्कार 
ये सब पाप नहीं हैं 
क्या तुम सब ने किये कभी अपराध नहीं  हैं 


मुझे छोड़ कर तुम अपना रावन जलाओ 
अपने मन मस्तिष्क में बसे रावन को मिटाओ 
तब कहीं दशहरा का असली जश्न बनेगा 
हर गोशा गुलिश्तां दिखेगा  

Wednesday, October 13, 2010

कल्पना अंतर्मन की ........



रात के दो बजे
नींद कहाँ थी आँखों में
और होती भी कहाँ से
बुखार से बदन तप जो रहा था

तपते बदन पर सिर्फ एक पतली  सी चादर ओढ़े लेता था
और तब ही महसूस किया मैंने तुम्हरे हाथो की छुअन को
वो छुअन जलते तपते बदन पर ठंडक दे रही थी.
सहला रही थी 
तुम्हारे हाथो की उगलियाँ मेरे बालो को 
और जाने कब मुझे नींद आ गई पता नही चला

सुबह हुई आँख खुली
बदन की तपन ख़त्म हो गई थी
बुखार उतर चूका था
तब ही मुझे एहसास हुआ तुम्हारा
जो आई थी रात में मुझे बुखार में सँभालने
अब नहीं हो मेरे पास

कौन थी तुम
हकीकत थी या ख्वाब थी
नहीं समझ पर रहा हूँ मैं
तुम्हारा वजूद हैं या मेरी कल्पना में ही जिन्दा हो

हाँ तुम कल्पना ही हो मेरे अंतर्मन की
जिसे गढ़ा था मेरे मन ने
और अपने आप को भर्मित किया ......